नाहन :देवेंद्र कुमार – नाहन शहर को सीवरेज योजना से जोड़ने के लिए लंबे समय से चली आ रही मांग को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वीकृति देखकर एक बड़ी सौगात दी है। विधायक अजय सोलंकी ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि नाहन शहर को सीवरेज योजना से जोड़ने के लिए पिछले कई वर्षों से प्रयास किए जा रहे थे, कुछ ना कुछ कारणों से यह मांग सिरे नहीं चढ़ पा रही थी, लेकिन मुख्यमंत्री के प्रयासों से इस योजना के लिए 144 करोड़ 30 लाख 34 हजार 926 रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
अजय सोलंकी ने कहा कि योजना को स्वीकृति मिल गई है और इस सीवरेज योजना पर शीघ्र ही कार्य शुरू होगा। इस सीवरेज योजना के शुरू होने से ऐतिहासिक नाहन शहर सीवरेज प्रणाली से जुड़ जाएगा और शहर में रहने वाले हजारों लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इस सीवरेज योजना में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट भी स्थापित किए जाएंगे। जो शहर को स्वच्छ रखने में कारगर साबित होंगे।
