राहुल चावला,धर्मशाला: जिला कांगड़ा में सक्रिय बाइक चोरी गिरोह का भंडाफोड़ करने में पुलिस जुट गई हैं। पिछले दिनों सामने आई बाइक चोरी की घटनाओं में पुलिस ने 2 संदिग्ध लोगों को पकड़ा है, साथ ही दो बाइक भी बरामद की हैं। पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह में और लोग भी शामिल हैं, ऐसे में पुलिस गंभीरता से इस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।
बता दें कि पिछले दिनों जिला मुख्यालय धर्मशाला के साथ लगते शीला और कांगड़ा से दोपहिया वाहनों की चोरी की सूचनाएं पुलिस को मिली थी, जिस पर पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई हैं हालांकि अब तक की जांच के आधार पर इस मामले में दो लोगों को पकड़ा जा चुका है, जबकि इस गिरोह के सभी सदस्यों को गिरफ्तार करके गिरोह का भंडाफोड़ करने की फिराक में हैं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि चोरी की बाइक व दोपहिया वाहनों को कहां पर खरीदा व बेचा जा रहा हैं।
एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने कुछ संदिग्धों को पकड़ा है ओर कुछ गाड़ियां रिकवर भी की हैं। दोपहिया वाहन चोर गिरोह पर पुलिस जांच कर रही हैं। पुलिस की ओर से जल्द दोपहिया वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर और गाड़ियां रिकवर होने की संभावना जताई जा रही हैं। चोरी के मामलों में पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है, जबकि और लोगों की भी इस गिरोह में संलिप्तता की संभावना हैं।
चोरी के दोपहिया वाहनों को कहां खरीदा व बेचा जा रहा है, इस पर भी पुलिस अपनी नजर बनाए हुए हैं। दोपहिया वाहन चोरी के मामलों में पुलिस की ओर से 4 वाहन रिकवर कर लिए गए हैं, जबकि शेष बचे वाहनों को पुलिस रिकवर करने के प्रयास में हैं।
