नाहन : देवेंद्र कुमार -नाहन शहर के रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार अरुण साथी पिछले कई सालों से पर्यावरण संरक्षण में अहम योगदान दे रहे है । अरुण साथी ना केवल खुद पर्यावरण संरक्षण के लिए काम कर रहे हैं, बल्कि लोगों को भी प्रेरित कर रहे हैं । हाल में उन्हें पर्यावरण संरक्षण में योगदान के लिए राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है।
5 हजार पोलिब्रिक बनाने का है लक्ष्य
58 वर्षीय अरूण साथी कई सालों से पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देते रहें है और अपनी लेखनी से भी पर्यावरण संरक्षण और बढ़ते प्रदूषण को लेकर जागरूक करते रहे है। पिछले 3 सालों से पॉलिथीन के निपटारे को लेकर व्यक्तिगत रूप से पर्यावरण संरक्षण में योगदान देते हुए पॉलीब्रिक के निर्माण में लगे है । अरुण साथी ने बताया कि अभी तक करीब 1500 पॉलीब्रिक घर में तैयार कर चुके है, जिनमें से 1000 पॉलीब्रिक बना कर जिला प्रशासन को दी गई थी ।उन्होंने बताया कि 5000 हजार पॉलीब्रिक बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
अरूण साथी ने बताया कि 100 पॉलीब्रिक बनाने से 18 से 20 किलो पॉलिथीन का निपटारा हो जाता है।उन्होने बताया पॉलीब्रिक बनाने के लिए वो घर के आस पास पड़े प्लास्टिक व आस पड़ोस के लोगो से भी प्लास्टिक लेते है । जिससे वो पोली ब्रिक तैयार करते है। उन्होंने बताया कि घर मे जो प्लास्टिक दूध की थैलियों,नमकीन,बिस्कुट व अन्य सामान के साथ आता है उसका पोलिब्रिक बनाने में इस्तेमाल किया जा सकता है जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा क्योंकि अक्सर लोग इस प्लास्टिक को इधर उधर फेंक देते है।
