संजु चौधरी, शिमला: कालका शिमला हेरिटेज ट्रैक का सफर अब और रोमांचकारी होने वाला हैं। ट्रैक पर मंगलवार को पैनारोमिक विस्टाडोम ट्रेन का सफल ट्रायल हुआ। पैनारोमिक विस्टाडोम ट्रेन में बैठे कर पर्यटक पहाड़ों की खूबसूरती को बिना रुकावट निहार सकेंगे। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस वातानुकूलित बोगियों में यात्रियों के लिए हर प्रकार की सुविधा प्रदान की गई है। मंगलवार दोपहर चार पैनारोमिक विस्टाडोम की बोगियां दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर शिमला पहुंची। अभी ट्रायल के लिए ट्रेन को चलाया गया हैं। आरसीएफ की टीम भी ट्रायल के दौरान मौजूद रही। पैनारोमिक विस्टाडोम ट्रेन के अत्याधुनिक कोचों का निर्माण आरसीएफ (रेल कोच फैक्टरी) कपूरथला में किया गया हैं।
डिप्टी सीएमई डिज़ाइन कपूरथला अभिषेक डोगरा ने कहा कि आज शोघी से शिमला तक इसका ट्रायल किया गया। उन्होंने कहा ट्रेन कालका से शिमला तक चली लेकिन इसका मुख्य ट्रायल शोघी से शिमला के बीच किया गया। आज पैनारोमिक विस्टाडोम चार कोचज के साथ दोपहर को शिमला पहुंची। इन चार डिब्बों में एक ए सी कोच हैं जिसमें 12 सीट्स हैं। दूसरी एसी चेयर कार कोच हैं जिसमें 22 सीट्स हैं ।जनरल कोच में 30 सीट्स है व पावर कम लगेज कोच में एक टन तक सामान रखने की क्षमता हैं।
उन्होंने कहा कि यह कोचज पूरी तरह स्टैनलेस स्टील से निर्मित हैं। कोचेज में यात्रियों के लिए पाए विंडो है साथ ही बोगियां पूरी तरह साउंड प्रूफ हैं। वातानुकूलित बोगियों में आरामदायक सीट्स हैं। अंदर बेहतर लाइट सिस्टम दिया गया है। प्रत्येक सीट पर चार्जिंग पॉइंट के साथ सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही यात्रियों को बैठे बैठे पता चल जाएगा कि कौन से स्टेशन पर ट्रेन पहुंची हैं।
उन्होंने बताया कि ट्रेन कालका से शिमला पहुंची हैं पलेकिन ट्रायल शोघी – शिमला के बीच में किया गया हैं। कालका से शिमला तक इसकी गति 20 किमी प्रति घंटा ट्रायल के दौरान रखी गई और शोघी से शिमला के बीच इसकी गति 22 किमी प्रति घंटा रखी गई थी। 28 जून तक प्रत्येक दिन इसका ट्रायल किया जाएगा ओर प्रत्येक दिन 2 किमी गति का इजाफा करते हुए इसे 28 किमी प्रति घंटा पहुंचाया जाएगा।
1 करोड़ की लागत से तैयार हुआ हैं एक पैनारोमिक विस्टाडोम
बता दे आधुनिक सुविधाओं से लैस एक पैनारोमिक विस्टाडोम की अनुमानित लागत एक करोड़ रुपये से अधिक हैं। परीक्षण के लिए तैयार किए गए ट्रायल रैक में एसी एग्जीक्यूटिव चेयरकार, एसी चेयरकार, नॉन एसी चेयरकार और लगेज कार शामिल हैं। एक्जीक्यूटिव चेयरकार 12 सीटर, चेयरकार 22 सीटर, नॉन एसी चेयरकार 30 सीटर और पावर कार कम लगेज वैन में गार्ड के बैठने की व्यवस्था रहेगी।
छत ओर खिड़कियों से दिखेगा 360 डिग्री का वियू
इन कोचों में खिड़कियों का आकार बड़ा हैं। छत तक खिड़की हैं, जिससे यात्री पहाड़ों और घाटियों की सुंदरता का आनंद ले सकेंगे। कोच एयर ब्रेक, एलईडी लाइट, 360 डिग्री पर घूमने वाली चेयर, सीसीटीवी और फायर अलार्म से लैस हैं। यह चारों कोचज नपस में जुड़ी होने के कारण यात्री एक बोगी से दूसरी बोगी में जा सकता हैं।
