नाहन : देवेंद्र कुमार (TSN) -जिला मुख्यालय नाहन में पिछले कई सालों से शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहा जेएमटी कोचिंग सेंटर गरीब तबके से तालुक रखने वाले बच्चों के लिए मददगार साबित हो रहा है। जेएमटी कोचिंग सेंटर अपंग अनाथ व बीपीएल श्रेणी से तालुक रखने वाले बच्चों को यहां प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग उपलब्ध करवा रहा है यही नहीं संस्थान द्वारा कॉलेज स्टूडेंट्स को कम दरों पर कोचिंग उपलब्ध करवाई जा रही है।
संस्थान के संचालक नरेंद्र सिंह व राहुल शर्मा ने बताया कि संस्थान का मुख्य मकसद है कि पैसों की कमी से कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि जिला के कई दूरदराज इलाकों के ऐसे बच्चे हैं जो गरीब तबके से ताल्लुक रखते हैं और उनके संस्थान में उन बच्चों को निशुल्क कोचिंग उपलब्ध करवाई जा रही है।संस्थान के संचालकों ने बताया कि कोचिंग सेंटर से कई बच्चे विभिन्न प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं को पास कर चुके हैं ।उन्होंने बताया कि संस्थान में गुणवत्तापूर्ण कोचिंग उपलब्ध करवाई जा रही है और आने वाले समय में बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग भी यहां उपलब्ध हो जायेंगी। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि संस्थान द्वारा अब बच्चों की आवश्यकता को देखते हुए उन्हें फिजिकल ट्रेनिंग भी मुहैया करवाई जा रही है ताकि बच्चे हर तरीके से परिपूर्ण हो सके।
