नालागढ़/जगत सिंह: नालागढ़ में कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए विधायक राणा लखविंदर सिंह को प्रत्याक्षी बनाने पर बिजेपी कार्यकर्ताओं में रोष देखने को मिला। इसके चलते भाजपा के पूर्व विधायक कृष्ण लाल ठाकुर के घर पर हज़ारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने पहुंच कर टिकट का विरोध जताया और मोदी तेरे से बैर नहीं, लखविंदर तेरी खैर नहीं के नारे लगाए । कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक कृष्ण लाल ठाकुर से चुनाव लड़ने का आग्रह किया और चुनाव में के एल ठाकुर का साथ देने की कसम खाई। पूर्व विधायक ने कहा की पार्टी द्वारा किसी कांग्रेसी को टिकट देने पर कार्यकर्त्ता आहत है। अगर किसी भी पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता को टिकट देते तो पार्टी का साथ देते। लोगों के आग्रह को देखते हुए उन्होंने आज़ाद चुनाव लड़ने का फैसला लिया है । उन्होंने कहा कि यह लड़ाई असली भाजपा और नकली भाजपा की है।
करीब सौ से अधिक पदाधिकारिओं ने सामुहिक रूप से दिया इस्तीफा
वहीं भाजपा के मंडल अध्यक्ष बलदेव ठाकुर ने कहा की कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामने वाले व्यक्ति को टिकट देने के कारण समूचे नालागढ़ भाजपा के करीब सौ से अधिक पदाधिकारिओं ने अपने अपने पद से सामूहिक रूप से त्यागपत्र सौंप दिया और पार्टी हाई कमान से टिकट पर पुन: विचार करने का आग्रह किया।
