बीबीएन/जगत सिंह: नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से आजाद प्रत्याशी केएल ठाकुर ने रोड शो निकालकर अपना चुनाव प्रचार किया और वोट की अपील की। रोड शो में हजारों की तादाद में लोगों ने शामिल होकर कृष्ण लाल ठाकुर को अपना जन समर्थन दिया। केएल ठाकुर ने कहा लोगों का समर्थन एक तरफा है और उनकी जीत तय है। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रत्याशी की तो यहां से जमानत भी जप्त होगी और कांग्रेस का प्रत्याशी 5 साल में नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र आया ही नहीं। इसी के चलते उसे वहां से मौका नालागढ़ की जनता नहीं देगी। उन्होंने कहा कि लोगों की लगातार जुट रही भीड़ से उन्हें पूरा विश्वास है कि नालागढ़ की जनता इस बार उनके साथ दिल से है और उनकी जीत यहां से लगभग तय है।
शाह की रैली में मात्र 3000 लोग ही जुटे
के एल ठाकुर ने कहा कि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में करवाई गई गृह मंत्री अमित शाह की रैली पूरी तरह से फ्लॉप हुई है, क्योंकि रैली में बाहरी राज्यों से लोगों को लाया गया था। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह की रैली में मात्र 3000 लोगों की भीड़ से यह रैली पूरी तरह से फ्लॉप है और नालागढ़ की जनता भाजपा के प्रत्याशी को नकार चुकी है।
