सोलन/योगेश शर्मा: हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर जिला सोलन के अर्की विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी गोविंद राम शर्मा के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार निर्वाचन अधिकारी और एसडीएम अर्की केशवराम शर्मा ने अपनी शिकायत में कहा कि मध्य रात्रि को शालाघाट, अर्की, मांझू रोड़, शालाघाट हैलीपेड व चौगान सहित अन्य जगहों में भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल के झंडे व बैनर मात्रा में लगाएं गए है जो कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।
इनकी शिकायत पर अर्की पुलिस ने खुलेआम सरकारी संपति के दुरुपयोग को रोकने सम्बन्धी अधिनियम 1985 व आईपीसी की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की पुष्टि डीएसपी दाड़लाघाट संदीप शर्मा ने की है।
