नालागढ़ : जगत सिंह – औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में चोर गिरोह लगातार सक्रिय चल रहा है। अब चोरों ने घरों व बिजली बोर्ड की लाइनों को चोरी करने के लिए नया तरीका अपना रहे है। ऐसा ही एक ताजा मामला न्यू नालागढ़ के रखराम सिंह कालोनी में देखने को मिला ।
शातिरों ने देर रात नालागढ़ कॉलेज परिसर के भीतर लगे ट्रांसफार्मर का जीओ स्विच बंद कर दिया गया । जिसके बाद एरिया की पूरी बिजली की सप्लाई बंद कर दी गई। जब एरिया के लोगों ने बिजली बोर्ड को बिजली की सप्लाई न आने की शिकायत की तो कर्मियों ने मौके पर आकर देखा कि किसी अज्ञात द्वारा ट्रांसफार्म के मुख्य स्विच को बंद कर दिया गया था, ताकि एरिया की बिजली सप्लाई रोकी जा सके।
विद्युत बोर्ड नालागढ़ मंडल के एकसीयन हिमेश धीमान का कहना है कि बीती रात न्यू नालागढ़ के एरिया में किसी अज्ञात द्वारा ट्रांसफार्म का जीओ स्विच बंद कर दिया गया था, ताकि एरिया की पूरी सप्लाई बंद की जा सके। उन्होंने शक जाहिर करते हुए कहा कि इसके पीछे चोर गिरोह हो सकता है, ताकि एरिया की बिजली सप्लाई रोक घरों व बिजली की लाइनों को चुराया जा सके।
