नाहन : देवेन्द्र कुमार- शिक्षा खंड नारग के शिक्षकों के लिए बीआरसी कार्यालय नारग में 5 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला में शिक्षा खण्ड नारग के 45 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
मीडिया से बात करते हुए शिक्षा खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रेम दत्त ने बताया कि कोरोना काल में गणित और भाषा विषय में बच्चे पिछड़े है । ऐसे में इन विषयों में सुधार लाने के मकसद से अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है । उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम तीन चरणों में दिया गया है और अभी प्रशिक्षण का दूसरा चरण चल रहा है। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम 28 फरवरी को शुरू हुआ था , जो 4 मार्च तक चलेगा । इसके बाद अंतिम चरण में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
