संजु चौधरी, धर्मशाला(TSN): धर्मशाला के नरवाना में धौलाधार पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्री वर्ल्ड कप का आयोजन हो रहा हैं। यह आयोजन एडवेंचर स्पोर्ट्स फेडरेशन की तरफ से करवाया जा रहा हैं। नरवाना में अपनी तरह के इस पहले बड़े आयोजन के बाद लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा हैं। पैराग्लाइडिंग एक्सपोर्ट्स इस साइट को सबसे सुरक्षित साइट में से एक बता रहे हैं। इसके अलावा यहां पैराग्लाइडिंग सीखने के लिए भी इस साइट को सबसे उपयुक्त बताया जा रहा हैं। नरवाना में हो रहे धौलाधार पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्री वर्ल्ड कप में 6 देश के करीब 70 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।
धौलाधार पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्री वर्ल्ड कप का आयोजन करवा रहे हैं विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि लोगों में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह हैं। लोगों के साथ पैराग्लाइडर्स का भी बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला रहा हैं। धर्मशाला को पर्यटन के साथ एडवेंचर स्पोर्ट्स की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए भी यह बेहद महत्वपूर्ण हैं। यही नहीं, इससे इलाके के लोगों के लिए रोजगार के साधन भी उपलब्ध होंगे। विधायक ने कहा कि एक्सपर्ट्स इस साइट को पैराग्लाइडिंग सीखने के लिए पैराडाइज बता रहे हैं। ऐसे में आने वाले वक्त में यहां पैराग्लाइडिंग सीखने के लिए ट्रेनिंग स्कूल खोलने की भी तैयारी हो रही हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले साल में वह नरवाना में ही पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप भी आयोजित करवाएंगे।
वहीं, एडवेंचर स्पोर्ट्स फेडरेशन के महासचिव चेतक कंवर ने कहा कि नरवाना में पैराग्लाइडिंग प्री वर्ल्ड कप जैसा बड़ा आयोजन विधायक सुधीर शर्मा के प्रयासों से संभव हो सका हैं। इससे पहले सुधीर शर्मा ने ही बीड बिलिंग में भी पैराग्लाइडिंग को पहचान दिलवाई हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले वक्त में नरवाना का नाम विश्व पटल पर चमकता हुआ नजर आएगा।
वहीं, नरवाना में पैराग्लाइडिंग करने पहुंचे पैराग्लाइडर्स ने कहा कि यह पैराग्लाइडिंग के लिए सबसे सुरक्षित साइट में से एक हैं। यहां धौलाधार की खूबसूरत वादियों के बीच पैराग्लाइडिंग करना अपने आप में एक अनूठा अनुभव हैं। यहां टेक ऑफ साइड से लैंडिंग साइट नजर आती हैं, ऐसे में इसकी सुरक्षा का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले वक्त में नरवाना पैराग्लाइडिंग साइट बीड़-बिलिंग से भी ऊंचा नाम बनाती हुई नजर आएगी। पैराग्लाइडर्स का कहना है कि यहां न केवल पैराग्लाइडिंग का शौक रखने वाले युवा पैराग्लाइडिंग सीख सकते हैं, बल्कि यह यहां के लोगों के लिए भी रोजगार का एक बड़ा साधन बनने वाला हैं।
