By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: राष्‍ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण टीम ने किया मंड बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा,बाढ़ से निपटने को लेकर जानी प्रभावितों की राय
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > राष्‍ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण टीम ने किया मंड बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा,बाढ़ से निपटने को लेकर जानी प्रभावितों की राय
himachalNews

राष्‍ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण टीम ने किया मंड बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा,बाढ़ से निपटने को लेकर जानी प्रभावितों की राय

admin
admin 2 Min Read
Updated 2023/09/18 at 4:13 PM
Share
संजीव महाजन,नूरपुर(TSN): राष्‍ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) की टीम ने कांगड़ा ज़िला के अपने प्रवास के दूसरे दिन  सोमवार को जिला कांगड़ा के इंदौरा उपमंडल के तहत बाढ़ प्रभावित मंड क्षेत्र के माज़रा, मिलवां ओर मिरथल गांवों का दौरा किया। यहां उन्होंने नुकसान का जायजा लिया। पी. के.दास के नेतृत्व में पहुंची टीम में अमित टंडन, एस. के. जेना ओर महिंद्र राजा राम शामिल रहे।
एनडीएमए टीम ने प्रभावित परिवारों से घटनाक्रम ओर नुकसान बारे विस्तृत जानकारी लेने के साथ-साथ बाढ़ से उत्पन्न वास्तविक स्थिति का मौके पर जाकर जायजा लिया। टीम ने लोगों से ब्यास नदी में आई भयंकर बाढ़ से उत्पन्न स्थिति ओर इससे मिली गंभीर चुनौतियों के बारे पूछा। उन्होंने लोगों से इस वर्ष बाढ़ से उत्पन्न हालातों को देखते हुए उनसे भविष्य में ऐसी स्थिति व चुनौती से निपटने के लिए उठाए जाने वाले आवश्यक कदमों के बारे में भी राय जानी।
प्रभावित परिवारों ने टीम से मिलवां से धमोता तक ब्यास नदी पर लगभग दो किलोमीटर क्षेत्र के तटीकरण की मांग प्रमुखता से उठाई ताकि भविष्य में ऐसी संभावित चुनौतियों से निजात मिल सके। इससे पहले, टीम ने नूरपुर में एसडीएम गुरसिमर सिंह से नुकसान का विस्तृत ब्यौरा लिया। उसके उपरांत पंजाब-हिमाचल को जोड़ने वाले चक्की पुल का भी निरीक्षण किया।
TAGGED: affected people, flood, National Disaster Management Authority, nurpur, opinion, team, visited
admin September 18, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article जिला खाध सुरक्षा विभाग ने रैहन में लगाया जागरूकता शिविर,खाद्य पदार्थों से संबंधित दुकानदारों को किया जागरूक
Next Article सेवा पखवाड़ा के हमीरपुर के गांधी चौक पर जिला भाजपा व भाजयुमों ने लगाया रक्तदान शिविर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

एचपीवी टीकाकरण अभियान में शिक्षकों से सहयोग की अपील

Ago

कांग्रेस सरकार ने विकास कार्यों पर लगाया ब्रेक : जयराम ठाकुर

Ago

आईजीएमसी में भोजन दरें बढ़ाने पर सरकार घिरी, भाजपा ने उठाए सवाल

Ago

जंगलों में आग की घटनाओं की सूचना के लिए टोल फ्री नंबर जारी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?