मंडी,धर्मवीर(TSN)-चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर मंडी से पंडोह के बीच एक बार फिर वाहनों के पहिये थमने वाले हैं। निर्माणाधीन फोरलेन के कटिंग के चलते 31 मार्च तक यह हाइवे बंद होने वाला है।इस बारे में उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी अपूर्व देवगन ने आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेशों के अनुसार नेरचौक से पंडोह मार्ग फोरलेनिंग के लिए की जा रही कटिंग व ब्लास्टिंग के कारण कुछ चिन्हित स्थानों पर दिन में दो घंटे बंद रहेगा।आम जनता और वाहनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते डीसी मंडी ने कटिंग और ब्लास्टिंग कार्य के दौरान 21 से 31 मार्च तक रोजाना सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक व दोहपर बाद 2 बजे से 3 बजे तक बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। इस अवधि मे फोरलेन निर्माणाधीन कंपनी द्वारा 4 मील के आस-पास कार्य किया जायेगा।
छोटे वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों से आवाजाही करें
डीसी मंडी ने बताया कि परियोजना निदेशक राष्ट्रीय राजमार्ग पीआइयू मंडी ने एनएच-21 के नेरचौक से पंडोह खंड के 4 मील के हिस्से में फोरलेनिंग कार्य के लिए कटिंग और ब्लास्टिंग करने के लिए सड़क पर यातायात सीमित अवधि के लिए बंद रखने का आग्रह किया था।इस दौरान छोटे वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों से आवाजाही कर सकेंगे,वहीं बड़े वाहन चालकों को हाईवे खुलने का इंतजार करना
