अरविंदर सिंह,हमीरपुर(TSN): राष्ट्रीय वरिष्ठ महिला फुटबॉल चैंपियनशिप का हमीरपुर के खेल मैदान में शुभारंभ हुआ हैं। इसमें मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार एवं राज्य फुटबॉल संघ के अध्यक्ष सुनील शर्मा बिट्टू ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस राष्ट्रीय वरिष्ठ महिला फुटबॉल चैंपियनशिप में देश भर की पांच महिला फुटबॉल टीमों के 110 महिला खिलाडी भाग ले रहीं हैं।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश फुटबाल एसोसिएशन और जिला फुटबाल एसोसिएशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार नेशनल चैंपियनशिप के ग्रुप-एफ में हिमाचल प्रदेश, भारतीय रेलवे, बिहार, अंडमान निकोबार और महाराष्ट्र की टीमें शामिल हैं।
इस अवसर पर फुटबॉल संघ के राज्य अध्यक्ष सुनील शर्मा के कहा की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की खेलों के प्रति बढ़ावा देने की सोच ओर युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों के प्रति रुचि पैदा करने के लिए प्रदेश सरकार विशेष ध्यान दे रही है जिससे की देश और हिमाचल का खेलों में नाम ऊंचा हो। उन्होंने कहा की ये बड़ी बात है की हिमाचल को राष्ट्रीय वरिष्ठ महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के आयोजन का मौका मिला है, जिसके लिए वे राष्ट्रीय फुटबॉल संघ का धन्यवाद करते हैं। सुनील बिट्टू ने कहा की मुख्यमंत्री खिलाडियों को हर प्रकार की सुविधा देने के लिए वचनबद्ध हैं।
