नाहन : देवेंद्र कुमार (TSN)- कल से शुरू हो रहे अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गिरी नदी पर प्रशासन द्वारा अस्थाई पुल बनाया गया है ताकि मिले के दौरान रेणुका जी पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना न करना पड़े।अंतरराष्ट्रीय रेणुका जी मेले का कल विधानसभा अध्यक्ष शुभारंभ करेंगे । इस मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है।
रेणुका जी मेले के दौरान मुख्य मार्ग पर वाहनों की भारी आवाजाही रहती है । ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गिरी नदी पर अस्थाई तौर पर पुल बनाया गया है,ताकि लोग यहां से पैदल आसानी से मंदिर तक पहुंच सके। रेणुका जी विकास बोर्ड के कार्यकारी अधिकारी रविंद्र गुप्ता ने बताया कि अस्थाई पुल का निर्माण कार्य पूरा कर दिया गया है साथ ही गिरी नदी के तट पर देव पालकियों के लिए पंडाल की भी व्यवस्था की गई है ताकि यहां श्रद्धालु आसानी से देवदर्शन कर सके।उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मेले के आयोजन को लेकर तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई है।
