By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जिला परिषद की बैठक, नहीं पहुंचे अधिकारी, नोटिस जारी करने के साथ ही मुख्यमंत्री को भी भेजी शिकायत
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जिला परिषद की बैठक, नहीं पहुंचे अधिकारी, नोटिस जारी करने के साथ ही मुख्यमंत्री को भी भेजी शिकायत
himachalNews

जिला परिषद की बैठक, नहीं पहुंचे अधिकारी, नोटिस जारी करने के साथ ही मुख्यमंत्री को भी भेजी शिकायत

admin
admin 2 Min Read
Updated 2023/11/22 at 12:33 PM
Share
संजु चौधरी, शिमला(TSN): जिला परिषद की बैठक मंगलवार को बचत भवन में आयोजित की गई। बैठक में जिला परिषद सदस्यों की ओर से अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को उठाया गया लेकिन इस बैठक में कई विभागों के अधिकारी नहीं पहुंचे जिस पर जिला परिषद सदस्यों से लेकर अध्यक्ष ने नाराजगी जताई।
ऐसे अधिकारियों के खिलाफ शोकॉज नोटिस जारी किया गया। साथ ही इसकी शिकायत संबंधित विभाग के मंत्रियों और मुख्यमंत्री को भी भेजी गई। यही नहीं सभी जिला परिषद सदस्य इसको लेकर मुख्यमंत्री के पास भी मिलने जाएंगे।
सुरेंद्र रेक्टा ने कहा कि अधिकारियों को बैठक की पहले से जानकारी होती है, इसके बावजूद अधिकारी बैठक में हिस्सा लेने की जहमत नहीं उठाते हैं। जिला परिषद सदस्यों को अपनी समस्याओं को लेकर जवाब नहीं मिल पाते हैं।
जिला परिषद अध्यक्ष चंद्रप्रभा नेगी ने कहा कि  अतिरिक्त उपायुक्त अधिकारियों से बैठक करें व उनसे बैठक में न आने का कारण पूछे जाए। पहले ही जिला परिषद की बैठक 6 महीने बाद हो रही हैं। इसके बाद भी अधिकारी बैठक में नहीं आ रहे हैं। जिला परिषद सदस्यों को अपने प्रश्नों का जवाब नहीं मिल रहा हैं। अधिकारी इस बैठक को गंभीरता से ही नहीं लेते। जो अधिकारी बैठक में नहीं आए हैं उन्हें शोकॉज नोटिस जारी किया हैं। साथ ही मुख्यमंत्री को भी लिखित में शिकायत भेजी गई हैं।
 चंद्र प्रभा नेगी ने अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा को जिला परिषद की बैठक में सभी एसडीएम एवं कार्यालय अध्यक्षों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला में चल रही विकासात्मक कार्यों की वास्तविक स्थिति का सदस्यों को पता चल सके। बैठक में 15 प्रश्नों एवं गत बैठक में रखे गए लगभग 20 प्रश्नों पर संबंधित विभागों के कार्यालय अध्यक्षों ने विस्तृत जानकारी दी।
TAGGED: Chief Minister, complaint, Council meeting, issuing, Notice, Officers, Shimla
admin November 22, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article राष्ट्रीय वरिष्ठ महिला फुटबॉल चैंपियनशिप का हुआ शुभारंभ,110 महिला खिलाड़ी ले रही भाग
Next Article अस्पतालो में सामान्य ओपीडी में रोजाना आ रहे जुखाम-बुखार के 40 से 50 प्रतिशत मरीज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

डलहौजी में 100 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ, पेयजल संकट से राहत की उम्मीद

Ago

एचआरटीसी जल्द लाएगा ‘हिम बस प्लस कार्ड’, पंचायत चुनाव के बाद लॉन्च की तैयारी

Ago

धर्मशाला में बड़ा राजनीतिक बदलाव: टीका बणी के करीब 50 परिवारों ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में हुए शामिल

Ago

कामगार कल्याण बोर्ड से श्रमिकों को मिल रहा मजबूत सहारा, योजनाओं का बढ़ रहा दायरा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?