हमीरपुर: हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र को मॉडल करियर सेंटर देने के साथ ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यहां 54 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली चार विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण ओर शिलान्यास भी किया है। ऐसे में हमीरपुर विधानसभा को यह तोहफा देने पर हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के प्रदेश समन्वयक व बिलासपुर जिला के प्रभारी नवीन शर्मा ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का हमीरपुर का दौरा सफल रहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बहुत सी सौगातें दी है जिसमें से हमीरपुर के युवाओं के लिए मुख्यमंत्री ने 4.33 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मॉडल कैरियर सेंटर दिया है । इसका उद्घाटन भी मुख्यमंत्री ने किया है। यह सेंटर हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की ओर से बनाया गया व अब आने वाले समय में हमीरपुर का रोजगार कार्यालय वहां स्थानांतरित होगा जो कि आज तक किराए के भवन में चल रहा था। वहीं मॉडल करियर सेंटर में करियर काउंसलर की व्यवस्था भी की जाएगी जिससे कि युवाओं की करियर काउंसलिंग की जाएगी ।
नवीन शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में वार मैमोरियल के लिए 70 लाख और डिडवीं टिक्कर को जल शक्ति विभाग का सब-डिविजन दिया है जिसके लिए वह उनके आभारी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने करगिल दिवस के मौके पर शहीद कैप्टन मृदुल मेमोरियल पार्क का विस्तार करके वार मैमोरियल बनाने के लिए हरी झंडी दे दी है और इसके लिए मुख्यमंत्री ने 70 लाख के बजट को भी स्वीकृत कर दिया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने हमीरपुर विधानसभा के डिडवीं टिक्कर में जल शक्ति विभाग के सब-डिविजन को भी भी स्वीकृति दी है। नवीन शर्मा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का हमीरपुर विधानसभा को करगिल दिवस के अवसर पर दो-दो सौगातें देने के लिए उनका आभार जताया और धन्यवाद किया।
