हमीरपुर,अरविन्द सिंह(TSN)-शारदीय नवरात्र के अवसर पर हमीरपुर जिला के प्रसिद्ध संतोषी माता मंदिर लदरौर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए गुरूवार सुबह चार बजे खोल दिए गए। सुबह से ही श्रद्धालु माता के दरबार में दर्शनों के लिए पहुंचना शुरू हो गए थे।संतोषी माता मंदिर का मनमोहक नजारा देखने के काबिल है।रात के समय मंदिर सुंदर लाइटों से जगमगा रहा है। वहीं मंदिर प्रबंधन की तरफ से श्रद्धालुओं के लिए बेहतर प्रबंध किए गए हैं।
शरदीय नवरात्रों के दौरान मंदिर में रोजाना अखंड लंगर की व्यवस्था की गई है।मंदिर में पहुंचने वाले वे श्रद्धालु जिन्होंने व्रत धारण नहीं किए हैं वे लंगर का प्रसाद ग्रहण कर सकते हैं।मंदिर के दोनों द्वारों से प्रवेश की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।इसके साथ ही जूता घरों पर कर्मचारियों को तैनात किया गया है।मंदिर में सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।सुबह चार बजे से रात्रि दस बजे तक संतोषी माता मंदिर के द्वार भक्तों के लिए खुले रखे जाएंगे।
संतोषी माता मंदिर कमेटी लदरौर के प्रधान बलवंत सिंह ठाकुर का कहना है कि नवरात्रों के लिए मंदिर को पूरी तरह सजा दिया गया है।श्रद्धालुओं के लिए रोजगार मंदिर में लंगर की सुविधा रहेगी।सुबह चार बजे से लेकर रात दस बजे तक मंदिर श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए खुला रहेगा। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
