नाहन : देवेंद्र कुमार – नाहन स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में 10 दिवसीय एनसीसी कैंप का आयोजन किया जा रहा है । जिला स्तरीय कैंप में 600 से अधिक एनसीसी कैडेट्स हिस्सा ले रहे है ।
नाहन स्तिथ पुलिस फायरिंग रेंज आज सुबह ठीक 6 बजे शुरू हुए प्रशिक्षण में यहां NCC कैडेट्स ने फायरिंग के गुर सीखे।एनसीसी कमांडेंट राजीव शर्मा ने बताया कि इस 10 दिवसीय कैंप में जिला के विभिन्न क्षेत्रीय संस्थानों से करीब 643 एनसीसी कैडेट्स हिस्सा ले रहे हैं । उन्होंने कहा कि 10 दिवसीय कैंप के दौरान विभिन्न प्रकार की ट्रेनिंग एनसीसी कैडेट को दी जाएगी,जिसमें मुख्य रुप से फायरिंग,डब्ल्युटी व ड्रिल शामिल है । उन्होंने कहा कि आज के दिन विशेष रूप से बच्चों को फायरिंग की ट्रेनिंग यहां पर दी जा रही है, जिसे लेकर एनसीसी कैडेट्स में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।
राजीव शर्मा ने कहा कि इस कैंप के बाद ए बी और सी सर्टिफिकेट के लिए एनसीसी कैडेट्स की परीक्षा ली जाती है और इस परीक्षा में जो अंक एनसीसी कैडेट्स द्वारा प्राप्त किए जाते हैं, उन्हें अग्निवीर बनने में मदद देते हैं। उन्होंने कहा कि अग्नि वीर बनने में एनसीसी अहम भूमिका अदा कर रहा है।
