चम्बा:मंजूर पठान(TSN)-चम्बा जिला के चंबा साहू मार्ग पर एक निजी बस में सवारी ज्यादा होने से बस परिचालक ने सवारियों को बस की डिक्की में डाल दिया.इस बस का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.हालांकि पुलिस ने इसमें संज्ञान लेते हुए बस का चालान भी काटा है.इस तरह का वीडियो पहली बार सोशल मीडिया में देखने को मिल रहा है।
एसपी अभिषेक यादव ने कहा कि डिक्की में सवारियों को डालने का वीडियो सामने आया है.जिसके बाद पुलिस ने चालान काटा है और निजी चालक परिचालक संघ को भी हिदायत दी है कि वो इस तरह के कदम ना उठाएं जिसके चलते मजबूरन पुलिस को उचित कदम उठाने पड़े.गौरतलब है कि जैसे ही निजी बस परिचालक ने डिक्की में सवारी डाली,किसी जागरूक नागरिक ने इसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया.इसके बाद तेजी से वीडियो सोशल मीडिया में देखा गया ।
