By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: IGMC का अब New OPD ब्लॉक फिर से होगा खाली, जानिए क्यों
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > IGMC का अब New OPD ब्लॉक फिर से होगा खाली, जानिए क्यों
himachalpolitical

IGMC का अब New OPD ब्लॉक फिर से होगा खाली, जानिए क्यों

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/11/28 at 10:09 AM
Share

शिमला (कमल भारद्वाज): आइजीएमसी में अब न्यू ओपीडी ब्लॉक को फिर से अस्पताल प्रशासन को खाली करना होगा। कोरोना के दौरान न्यायालय ने न्यू ओपीडी की दो मंजिलें के इस्तेमाल के लिए अस्पताल को इसकी मंजूरी प्रदान की थी। अब कोरोना के मामले कम हो गए है। इसलिए अब सरकार की ओर से फिर से इन्हें खाली करने के निर्देश जारी हो गए है। अभी तक न्यू ओपीडी को ग्रीन ट्रिब्यूनल की मंजूरी प्रदान नहीं हुई है। इसका काम आधे में लटक गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जनवरी में इसका उद्घाटन भी कर दिया है। मरीजों के लिए अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। इस ब्लाक को मरीजों की भीड़ को देखते हुए बनाया गया था।

अस्पताल में प्रदेशभर से लोग इलाज के लिए आते हैं। आइजीएमसी में प्रतिदिन हजारों की संख्या में ओपीडी होती है। इससे अस्पताल की हर ओपीडी के बाहर लोग भीड़ लगाकर खड़े होकर अपनी बारी के इंतजार में रहते हैं। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की स्वीकृति मिलने के बाद ही न्यू ओपीडी शुरू हो पाएगी। न्यू ओपीडी शुरू होने के बाद अस्पताल में जगह खुल जाएगी। न्यू ओपीडी ब्लाक में ये मिलनी थी सुविधा आइजीएमसी की नई ओपीडी में मरीजों को इलाज करवाने व टेस्ट करवाने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। इस भवन में एक ही जगह तैयार की गई है, जहां मरीज सभी तरह के टेस्ट करवा सकते हैं और निश्चित समय में रिपोर्ट ले सकते हैं।

अस्पताल के पुराने ब्लाकों में मरीजों को टेस्ट करवाने के लिए भटकना पड़ता है। जगह की कमी के कारण पुराने ब्लाकों में अलग-अलग स्थानों पर ये सुविधाएं दी जाती हैं। मरीजों को इसमें पार्किंग की सुविधा भी प्रदान होनी है। न्यू ब्लाक में ये सुविधाएं एक ही जगह मिलने से मरीजों का समय बचेगा। अस्पताल के डिप्टी एमएस डाक्टर प्रवीण भाटिया ने कहा कि न्यायालय ने कोरोना समय में इसके दो मंजिलें चलाने की अनुमति प्रदान की थी। अभी तक इसमें विभाग को शिफ्ट करने के आदेश नहीं है। अस्पताल प्रशासन पूरी कोशिश कर रहा है कि इसकी सुविधा मरीजों को प्रदान की जाए।

TAGGED: IGMC, New OPD block, Shimla
admin November 28, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article 8 दिन से लापता युवक का शव जंगल में मिलने से फैली सनसनी, पुलिस के भी फूले हाथ-पैर
Next Article MC सोलन में अब कर्मचारियों को ऑफिस की फाइलों को लेकर जारी किए आदेश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

अवैध खनन मामले पर कांग्रेस का हमला, पूर्व मालिकाना हक की जांच की उठाई मांग

Ago

पंडोह स्थित आरसेटी में महिलाओं को दिया जा रहा निशुल्क प्रशिक्षण

Ago

ऊना पुलिस की कार्रवाई से वाहन चोरी का खुलासा, चिंतपूर्णी से चोरी बाइक पंजाब से बरामद

Ago

हमीरपुर में एचपीवी टीकाकरण को तेज करने के निर्देश, लक्ष्य हासिल करने पर जोर

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?