सोलन/योगेश शर्मा: नगर निगम सोलन में अब एक ब्रांच से दूसरी ब्रांच तक फाइलें सिर्फ निगम के कर्मचारियों के जरिए ही निगम की अधिकारियों के पास पहुंच पाएगी। काम मे पारदर्शिता लाने और फाइलों में लगे कागज घूम न हो इसको लेकर नगर निगम सोलन की मेयर पूनम ग्रोवर ने जॉइंट कमिश्नर को लिखित में आदेश जारी कर दिए है।
नगर निगम सोलन की मेयर पूनम ग्रोवर ने बताया कि निगम के कामकाज में देखने में आया कि कई बार ठेकेदार अपना काम करवाने के लिए एक ब्रांच से फाइल लेकर दूसरे ब्रांच में खुद जाता था। वहीं कई बार पार्षद और पार्षदों के पति भी आकर नगर निगम में अपना काम करवाने के लिए फाइलों को एक ब्रांच से लेकर दूसरी ब्रांच में लेकर जाते थे। ऐसे में कई बार फाइलों से कागजों के घूम होने की शिकायत भी आई।
इन सब चीजों पर रोक लगाने के लिए नगर निगम ने लिखित में आदेश जारी किए है। मेयर पूनम ग्रोवर ने बताया कि इस मामले को लेकर ज्वाइंट कमिश्नर नगर निगम को लिखा गया है कि आदेश जारी किए जाए कि अब नगर निगम ऑफिस की फाइल एक ब्रांच दूसरी ब्रांच तक सिर्फ नगर निगम के कर्मचारी ही लेकर जाएंगे ताकि किसी भी तरह की शिकायत ना मिले।
