संजीव महाजन,नूरपुर: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से ओल्ड पैंशन स्कीम लागू किए जाने और एसओपी बनाए जाने पर न्यू पेंशन स्कीम रिटायर कर्मचारी अधिकारी महासंघ हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष संजीव गुलेरिया ने एनपीएस रिटायर कर्मचारियों की तरफ से आभार प्रकट किया हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से किन्हीं कारणों से दस वर्ष सर्विस नहीं कर सके और रिटायर हो चुके कर्मचारियों को भी स्कीम में शामिल किए जाने की मांग की हैं।
न्यू पेंशन रिटायर्ड कर्मचारी अधिकारी महासंघ हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष संजीव गुलेरिया ने कहा कि मैं एनपीएस में रिटायर कर्मचारियों की तरफ से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का ओल्ड पैंशन लागू करने को लेकर धन्यवाद करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि नोटिफिकेशन भी जारी कर दी हैं और अभी एसओपी बनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री से गुजारिश करना चाहता हूं कि प्रदेश के 14 हजार के करीब विभिन्न विभागों से कर्मचारी जो एनपीएस के तहत रिटायर हुए हैं उनको भी इस एसओपी में कोई सम्मानजनक पेंशन देने का प्रावधान जरुर करें।
उन्होंने कहा कि हमें मालूम हैं कि अंडर सीसीएस रुल के तहत पेंशन उन्हीं कर्मचारियों को ही दी जाती है जो दस साल सर्विस पूरा कर चुका हैं। हम चाहते हैं कि आप उन कर्मचारियों के प्रति सहानुभूति रखते हुए उन्हें भी इसमें शामिल करें।
