बिलासपुर,सुभाष ठाकुर (TSN)-नववर्ष पर विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इन दो दिनों को मंदिर में मेले के तरह मनाया जाता है। नववर्ष के लिए मंदिर प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से व्यवस्था कर दी है।जहां पर मंदिर की सजावट का कार्य शुरू हो चुका है। नववर्ष के उपलक्ष्य पर मंदिर को रंग बिरंगी लाइटों फूलों से सजाया गया है। इस बार भी मंदिर की सजावट का कार्य पंजाब के समाज सेवी संस्था के श्रद्धालुओं के द्वारा किया गया है।
जानकारी के मुताबिक सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने मंदिर से लेकर पूरे नयना देवी क्षेत्र को विभिन्न नौ सेक्टरों में विभाजित कर किया है। इन नौ सेक्टरों की सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 70 से अधिक अतिरिक्त पुलिस जवान बस्सी बटालियन से तैनात किए हैं। प्रत्येक सेक्टर में मेला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी तैनात रहेगा। मंदिर के सहायक सुरक्षा इंचार्ज महेंद्र सिंह का कहना है कि इस बार भी मेला के दौरान कानून व्यवस्था पूरी तरह सुचारू रहेगी। श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट सुबह चार बजे से खोल दिए जाएंगे।
जत्थों में नहीं लाइनबद्ध मंदिर भेजे जाएंगे श्रद्धालु
मंदिर में सावन माह में दौरान लगने वाले मेले के दौरान भीड़ पर नियंत्रण पाने के लिए जत्थों की व्यवस्था की जाती है। जिसमें मुख्य गेट एवं प्रतीक्षा स्थल से 200 से 250श्रद्धालुओं का जत्था एक बार में दर्शन के लिए भेजा जाता है।इसके विपरीत नववर्ष के दौरान गत्थों की व्यवस्था नहीं होगी।इस दौरान कतारों में ही श्रद्धालुओं को मंदिर भेजा जाएगा।नववर्ष को लेकर मंदिर व आसपास क्षेत्र में नियमित सुरक्षा के अलावा पुलिस की तीन रिजर्व तैनात कर दी हैं।इसके अलावा सेक्टरों का विभाजन भी कर दिया है। पुलिस की ओर से सभी तैयारियां पूरी की ली हैं।
–
