चम्बा,मंजूर पठान(TSN)-चंबा जिला के अंतर्गत आने वाले चुराह विधानसभा क्षेत्र में भारी बर्फबारी के चलते 18 मार्ग बंधित हुए है जिन्हे खोलने का प्रयास पीडब्ल्यूडी विभाग मंडल तीसा युद्धस्तर पर कार्य रहा है,पीडब्ल्यूडी विभाग की मशीनरी लगातार बर्फ को हटाने का कार्य कर रही है कई इलाकों में एक फिट से अधिक बर्फबारी हुई है जिसके चलते कार्य करने में परेशानी ठंड की वजह से हो रही है.
बता दें की पिछले कल तक पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा 11 संपर्क मार्ग बहाल किए गए है.जबकि आज भी पांच संपर्क मार्ग बहाल करने के लिए विभाग जुटा है.जबकि दो मार्ग कल तक बहाल हो जाएंगे ताकि लोगों को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े,सबसे ज्यादा बर्फबारी देवी कोठी टेपा बैरागढ़ इलाकों में हुई जहां मार्ग बहाल करने के प्रयास निरंतर जारी है ।वही दूसरी और पीडब्ल्यूडी मंडल तीसा के अधिशाषी अभियंता जोगिंदर कुमार का कहना है की भारी बारिश बर्फबारी से कई संपर्क मार्ग बंद हुए थे जिन्हे खोलने का प्रयास जारी है. कल 11 मार्ग बहाल किए थे आज पांच मार्ग बहाल होंगे.जबकि दो अन्य मार्ग कल खोले जाएंगे. इसके अलावा विभाग को पंद्रह लाख रुपए का नुकसान हुआ है ।
