नालागढ़ : जगत सिंह (TSN)-जिला सोलन तहसील रामशहर में स्थित ऐतिहासिक एवं धार्मिक तीर्थ स्थल रिवालसर में प्रतिवर्ष होने वाले नववर्ष के उपलक्ष में पहली संध्या पर रजत दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है । यह रजत दिवस पिछले 25 वर्षों से मनाया जा रहा है । इस राजत दिवस के उपलक्ष में 25 वा भंडारा आयोजित किया जा रहा है और यह भंडारा नव वर्ष की पूर्व संध्या पर लोगों के सहयोग से आयोजित किया जाता है ।
इस अवसर पर छिन्नमस्तिका के मंदिर में विशेष पूजा, हवन कर वर्ष के मंगलमय होने की कामना की जाती है । गौरतलब है कि छिन्नमस्तिका मंदिर लगभग ढाई सौ वर्ष पुराना है और भारत के मां छिन्नमस्तिका के चुनिंदा करीब आधा दर्जन मंदिरों में एक है,जिस कारण इसका धार्मिक और इतिहास के महत्व और भी बढ़ जाता है। मंदिर के साथ लगता ऐतिहासिक तालाब तीर्थ के रूप में जाना जाता है,जिसके जल में स्नान करने से चर्म रोग से मुक्ति मिलती है । लोगों की इस तालाब से आस्था जुडी हुई है, इस स्थान पर वर्ष भर में दो मेलों का आयोजन किया जाता था, जिन में से एक मेला बैसाखी पर्व के रूप में रात्रि में अवश्य किया जाता था लेकिन अब यह मेला बंद कर दिया गया है । अभी विशाल कुश्ती दंगल के चलते प्रतिवर्ष माह के प्रथम शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा और इसके आयोजन के साथ ही पहाड़ी क्षेत्र में दंगल मेलों का आरंभ हो जाता है । रिवालसर की इस कुश्ती में हिमाचल,पंजाब, हरियाणा,चंडीगढ़, दिल्ली समेत उत्तर भारत के नामी ग्रामी पहलवान अपने जोहर दिखाते हैं और लोगों का मनोरंजन करते हैं।
