हमीरपुर: हमीरपुर जिले में एक पति-पत्नी द्वारा खौफनाक कदम उठाने का मामला सामने आया है। जहां विवाहित जोड़े ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली।
बता दें कि मृतक पत्नी (प्रीति) व पति (विनोद कुमार) गांव बेहड़वीं डाकघर सुलखान तहसील भोरंज जिला हमीरपुर के रहने वाले थे। विनोद बिजली बोर्ड में टीमेट के पद पर काम करता था। हैरानी की बात यह है कि अभी उनकी शादी को 1 साल ही हुआ था।
परिजनों को जब दोनों के जहरीला पदार्थ निगलने की बात का पता चला तो वे उन्हें सिविल अस्पताल भोरंज ले गए। यहां इलाज के दौरान उन्हें मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया। उनकी नाजुक स्थिति को देखकर आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया। जहां गुरुवार देर रात दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने पुलिस ने मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। आत्महत्या की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
