By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: NH कटिंग बनी मुसीबत: समय पर डंगे न लगने से मंडी के मडवाहण में चार घर खतरे में
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > NH कटिंग बनी मुसीबत: समय पर डंगे न लगने से मंडी के मडवाहण में चार घर खतरे में
himachalNews

NH कटिंग बनी मुसीबत: समय पर डंगे न लगने से मंडी के मडवाहण में चार घर खतरे में

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/07/06 at 10:55 AM
Share

Mandi, Dharamveer-मंडी-कोटली राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य में लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है। नगर निगम मंडी के तल्याहड़ वार्ड के अंतर्गत मडवाहण गांव में की गई बेतरतीब कटिंग और समय पर सुरक्षा दीवारें (डंगे) न लगाए जाने के कारण चार घर खतरे की जद में आ गए हैं, जिनमें से दो को प्रशासन ने एहतियातन खाली भी करवा दिया है।

बारिश के मौसम में जमीन खिसकने (स्लाइडिंग) की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे स्थानीय लोग डरे और परेशान हैं। प्रभावित मनीश शर्मा और हेमलता ने बताया कि दिन-रात घर गिरने का डर सता रहा है। उनके अनुसार, कई बार कंपनी प्रबंधन को डंगे लगाने की मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बीमार और बुजुर्ग परिजन इस स्थिति से मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान हो चुके हैं।

स्थानीयों ने जताया गुस्सा:

प्रदीप शर्मा और टेक सिंह कटोच जैसे अन्य प्रभावितों ने बताया कि यह काम कोई बड़ा तकनीकी मसला नहीं है, बल्कि सिर्फ इच्छाशक्ति की कमी है। उन्होंने प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि अधिकारियों ने कई बार कंपनी को तलब किया, लेकिन कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो रही। इसके अलावा, उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर भी उपेक्षा का आरोप लगाया और कहा कि वो हालात जानने तक नहीं आए।

तिरपालों का सहारा, लेकिन कितना कारगर?


स्थानीयों ने घरों के बचाव के लिए तिरपालें लगाई हैं, लेकिन लगातार बारिश के चलते यह भी नाकाफी साबित हो रही हैं। लोगों का कहना है कि पैदल चलने तक के लिए सुरक्षित रास्ता नहीं छोड़ा गया है।स्थानीय लोग चाहते हैं कि जल्द से जल्द डंगे लगाए जाएं और स्थायी समाधान निकाला जाए, जिससे उन्हें अपने ही घरों में सुरक्षित रहने का अधिकार मिल सके।

TAGGED: Mandi NH cutting becomes a problem
Chandrika July 6, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिमाचल में चल रहे 2592 करोड़ के नेशनल हाइवे के काम, काम 2027 में होंगे पूरे : नड्डा
Next Article हिमाचल में बरसात बनी आफत, विपक्ष ने सरकार पर लापरवाही के आरोप लगाए
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मंडी में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 120 पदों पर भर्ती, 20 से 23 अप्रैल तक होंगे इंटरव्यू

Ago

हिमाचल में अनुसूचित जाति-जनजाति विकास निधि विशेष कानून की मांग तेज, ऊना में प्रेस कॉन्फ्रेंस

Ago

कांग्रेस में नेतृत्व, संगठन और सरकार के बीच तालमेल खत्म: भाजपा

Ago

सरकाघाट हत्याकांड के विरोध में एबीवीपी का कॉलेज गेट पर धरना, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?