सोलन : योगेश शर्मा- हिमाचल प्रदेश में बारिश से अब तक 8000 करोड का नुकसान सरकार ने आंका है और सरकार हिमाचल प्रदेश की स्थिति को सुधारने का प्रयास कर रही है। बुधवार सुबह से चंडीगढ़ शिमला एनएच पांच चक्की मोड़ के पास करीब 70 मीटर टूटा पड़ा है, जिसे सुधारने का प्रयास एनएच प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।
एनएच पांच बंद है इसको लेकर वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने की सलाह पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों को दी गई है, लेकिन संपर्क मार्गों पर भी लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण ट्रैफिक जाम जैसे समस्या बनी हुई है और पुलिस प्रशासन द्वारा की आशंका जताई जा रही है कि शनिवार शाम तक शायद लाइट व्हीकल के लिए एनएच खुल जाए लेकिन जिस तरह से एनएच पांच पर स्थिति बनी हुई है उससे निपटने के लिए प्रशासन भी नाकाम दिख रहा है,क्योंकि आगे अगर एनएच प्रशासन की टीम जेसीबी की मदद से रोड़ खुल रही है तो पीछे से भूस्खलन हो रहा है और रोड़ बन्द हो रहा है ।
बेस्ट अलाइनमेंट पर किया जाएगा फोक्स : अब्दुल बासित
शनिवार को एनएचआई के रीजनल ऑफिसर अब्दुल बासित ने भी चक्की मोड़ के पास हुए भूस्खलन और रोड डैमेज का दौरा किया । इस दौरान उन्होंने कहा कि इसको लेकर नई ड्राइंग तैयार की जाएगी और नए तरीके से यहां पर फोरलेन का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सबसे पहला काम रोड़ को खोलना है ताकि कनेक्टिविटी सुचारू रूप से चंडीगढ़ शिमला के बीच हो सके। अब्दुल बासित ने कहा कि सोमवार शाम तक का रोड़ खोलने का टारगेट है कि यहां पर छोटे वाहनों के लिए रोड को खोल दिया जाए। मेटेरियल क्वालिटी को लेकर जहां पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं उसको लेकर जांच भी की जाएगी, लेकिन नुकसान लैंड स्लाइड होने की वजह से ज्यादा हुआ है । अब्दुल बासित ने कहा कि बीते दिनों केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी हिमाचल दौरे पर थे, ऐसे में सोलन से परवाणु तक बने रोड के एलाइनमेंट को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं । ऐसे में यहां पर बेस्ट एलाइनमेंट हो और टनल बनाने पर यहां पर जोर दिया जाएगा।
