अरविंदर सिंह,हमीरपुर(TSN): एनआईटी हमीरपुर ने शनिवार को अपना 14वां दीक्षांत समारोह मनाया। इस अवसर पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण व खेल ओर युवा सेवाएं मंत्री अनुराग ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए संस्थान के 14 विभागों के कुल 1264 छात्रों को डिग्रियां और मेडल बांटे। इनमें से 825 बेचलर, 404 मास्टर व 35 पीएचडी छात्रों को डिग्रियां बांटी गई। वहीं इस वर्ष कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विभाग की स्प्रिहा गौतम को सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर के लिए निदेशक पदक से सम्मानित किया गया।
उपस्थित छात्रों और अन्य गनमान्य लोगों को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा की आज भारत आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा हैं। आने वाले 25 सालों में देश दुनिया के सर्वोच्च स्थान पर पहुंच जाएगा। उन्होंने छात्रों से देश की तरक्की मे योगदान देने ओर देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने छात्रों से नशे से दूर रहने की सख्त हिदायद देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जिला प्रशासन व कॉलेज प्रशासन को जो लोग नशे का कारोबार कर रहे हैं, वे कितने भी रसुख दार क्यों न हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। मंत्री ने कहा की इस समय देश विश्व की बड़ी आर्थिक शक्ति बनने जा रहा हैं। उन्होंने कहा की आज भारत में सबसे अधिक मोबाइल फोन निर्मित होते हैं। आज विश्व में सबसे अधिक डिजिटल लेन देन भारत में हो रहा हैं। दीक्षांत समारोह में एनआईटी निदेशक एच एम सूर्यवंशी ने संस्थान की रिपोर्ट को मुख्यातिथि के समक्ष पढ़ा।
