By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नहीं हारी हिम्मत…एक टांग के सहारे मंडी के अजय कुमार ने एशियन पैरा गेम्स में जीता रजत पद
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नहीं हारी हिम्मत…एक टांग के सहारे मंडी के अजय कुमार ने एशियन पैरा गेम्स में जीता रजत पद
himachalSports

नहीं हारी हिम्मत…एक टांग के सहारे मंडी के अजय कुमार ने एशियन पैरा गेम्स में जीता रजत पद

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/10/28 at 10:30 AM
Share

मंडी : धर्मवीर ( TSN)- भारतीय सेना की यूनिट 12 डोगरा में अपनी सेवाएं दे रहें मंडी जिला के नगर्वाइं निवासी हवलदार अजय कुमार ने चीन में जारी एशियन पैरा गेम्स की 400 मीटर दौड़ में रजत पदक अपने नाम किया है। अजय कुमार की इस उपलब्धि से न केवल जिला बल्कि प्रदेश का मान भी बढ़़ा है। मंडी के इस सपूत ने एक टांग के बल पर ही यह उपलब्धि हासिल की है। एक टांग की बदौलत ही उन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया है। इस स्पर्धा में सऊदी अरब के नूर मोहम्मद ने प्रथम स्थान हासिल किया है। अजय ने 54.85 उल्लेखनीय समय के साथ भारत के लिए रजत पदक हासिल किया है।

उरी सेक्टर में ड्यूटी के दौरान लैंडमाइन की चपेट में आ गई थी एक टांग

हवलदार अजय कुमार द्वारा पदक जीतने के बाद उनके गांव नगवाईं में खुशी की लहर है। कारगिल हीरो रहे नगवाईं निवासी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने बताया कि अजय कुमार बचपन से ही मेहनती रहे हैं। कुछ साल पूर्व जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में ड्यूटी के दौरान उनका पैर लैंडमाइन की चपेट में आ गया था। उन्होंने अजय कुमार की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है।बता दें कि मंडी जिला के नगवाई से संबंध रखने वाले अजय कुमार के पिता चुन्नी लाल भी पूर्व सैनिक हैं, जो डोगरा 4 यूनिट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।अजय कुमार मई 2017 में जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर लाइन ऑफ कंट्रोल में तैनात थे। यहां ड्यूटी के दौरान इनका पैर लैंडमाइन की चपेट में आ गया। इस घटना के बाद आर्मी अस्पताल में इलाज के दौरान अजय का पैर काटना पड़ा था। इसके उपरांत आर्मी अस्पताल में ही इन्हें आर्टिफिशियल टांग लगाई गई। इस हा+दसे के बाद भी अजय कुमार ने जिंदगी से हार नहीं मानी और ना ही विपरीत परिस्थितियों में हिम्मत हारी। अजय कुमार ने रनिंग शुरू की और आज उसी का नतीजा है कि अजय कुमार ने न केवल राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं में मेडल हासिल किए हैं, बल्कि एशियन पैरा गेम्स में भारत की झोली मे पदक डाला है। अजय की इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी बधाई दी है।

TAGGED: Mandi Ajay Kumar of Mandi won silver medal in Asian Para Games
Chandrika October 28, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सोलन में अंडर-19 गर्ल्स की राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू…534 खिलाड़ी ले रहे भाग
Next Article एनआईटी हमीरपुर ने मनाया 14वां दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री ने बांटी डिग्रियां ओर मेडल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

आईपीएल मैचों के सफल आयोजन को लेकर इन्द्रूनाग के दर पहुंचे एचपीसीए के अधिकारी, हवन यज्ञ कर मांगी गई मनोकामना

Ago

आरजीवीएसवाई से हरित क्रांति: 4,000 हेक्टेयर में पौधरोपण, 15,000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Ago

शिमला में “मन की बात” सुनने जुटे कार्यकर्ता, आत्मनिर्भर भारत पर जोर

Ago

कटोच वंश का इतिहास हजारों वर्ष पुराना, नए साक्ष्यों के संकलन पर जोर

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?