मंजूर पठान, चंबा: हिमाचल में विधानसभा चुनावों के लिए 5 दिन का समय शेष रह गया है,ऐसे में चुनाव प्रचार भी जोरों शोरों से राजनीतिक दलों की ओर से किया जा रहा है। भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य पार्टियां और आजाद उम्मीदवार अपने चुनावी प्रचार प्रसार में पूरा दमखम लगा रहे है। इसी कड़ी में भाजपा लगातार अपने स्टार प्रचारकों की रैलियां और जनसभाएं प्रदेश में कर रही है। इन रैलियों और जनसभाओं में जहां स्टार प्रचारक भाजपा के प्रत्याशियों के लिए जनता से समर्थन की अपील कर रहे हैं तो वहीं कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साध रहे हैं।
सोमवार को भी चंबा जिला के चुराह विधानसभा में भाजपा के सहप्रभारी देवेंद्र राणा ने कोटि में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने देवेंद्र राणा का कोटि पहुंचने पर बड़ी ही गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान देवेंद्र राणा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी अब एक डूबता हुआ जहाज़ है जिसमें अब कोई भी सवार नहीं होना चाहता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में चुराह विधानसभा में बहुत ज्यादा काम हुए है। उन्होंने कहा कि चुराह में 246 से ज्यादा गांव के लिए सड़के बनाई गई है ओर इस बार प्रदेश ओर चुराह की जनता ने मन बना लिया है कि इस बार राजनहीं रिवाज बदलना हैं।
उन्होंने कहा कि अगर दोबारा से भाजपा की सरकार बनती है तो चुराह में ओर तेजी से विकास होगा। देवेंद्र राणा ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी अब मुद्दावहिन पार्टी हो चुकी है उनके पास कोई मुद्दा नहीं है और सिर्फ ओपीएस को मुदा बना रहे है, लेकिन अगर हिमाचल में पेंशन को बंद किया है तो वो कांग्रेस के समय बंद किया गया है। ओपीएस को भाजपा ही प्रदेश में लागू कर सकती है।,
वहीं चुराह विधान सभा से भाजपा के प्रत्याशी हंस राज ने कहा की उन्होंने इस विधान सभा के 123 बूथों पर जाकर जन सैलाब देखा है। भाजपा की जबरदस्त लहर यहां है। उन्होंने कहा की भाजपा की सरकार मिशन रिपीट करेगी और जिस तरह कांग्रेस ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर कर्मचारियों को गुमराह कर रही है वो सब झूठ है। भाजपा सरकार ही आने के बाद ओल्ड पेंशन के बारे में विचार कर सकती है।
