Kullu, Manminder-जिला कुल्लू की ग्राम पंचायत जिया को लेकर इन दिनों तटीयकरण और विकास कार्यों के मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज़ हो गई है। पंचायत प्रधान संजीव कुमार शर्मा ने कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर पर गलतबयानी और भेदभाव के आरोप लगाए हैं।
संजीव कुमार शर्मा, प्रधान जिया पंचायत का कहना ये
ढालपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रधान संजीव कुमार शर्मा ने स्पष्ट किया कि जिया पंचायत ने एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) ड्रेजिंग कार्य के लिए मांगे जाने पर यह शर्त रखी थी कि पहले तटीयकरण का कार्य पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि पंचायत ने एनओसी देने से इनकार नहीं किया, बल्कि केवल यह मांग रखी कि ड्रेजिंग से पहले तटीयकरण जरूरी है, ताकि क्षेत्र को नुकसान से बचाया जा सके।उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक द्वारा यह कहा जाना कि पंचायत ने एनओसी देने से इनकार किया, सरासर झूठ है और इससे जनता को गुमराह किया जा रहा है।
प्रधान ने आगे कहा कि वर्ष 2023 से जिया पंचायत को LADA (लोकल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी) फंड से एक भी राशि प्राप्त नहीं हुई है, जबकि कई कार्यों को पहले ही स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि विधायक द्वारा जानबूझकर पंचायत के विकास कार्यों में अड़चनें डाली जा रही हैं।जिया संगम स्थल को लेकर भी प्रधान ने विधायक पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संगम स्थल जिया में ही है और उसे यहीं विकसित किया जाना चाहिए।
प्रधान संजीव शर्मा ने बताया कि 2022 में विधायक को पंचायत के जनरल हाउस में आमंत्रित किया गया था, जहां उन्होंने NABARD के तहत ₹7 करोड़ की विकास राशि देने की घोषणा की थी, परंतु आज तक उस राशि का कोई अता-पता नहीं है।प्रधान ने कहा कि विधायक को जनता के सामने तथ्यों के साथ पारदर्शिता बरतनी चाहिए और झूठे बयानों से लोगों को गुमराह करने की बजाय विकास कार्यों पर ध्यान देना चाहिए।
