धर्मशाला, राहुल -:नगर निगम चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई। पहले ही दिन कुल 7 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए, जिनमें 6 कांग्रेस के प्रत्याशी और 1 आज़ाद उम्मीदवार शामिल हैं।
कांग्रेस की ओर से वार्ड नंबर 4 से नीनू शर्मा, वार्ड नंबर 5 से शैलजा, वार्ड नंबर 10 से सुदेश कुमार, वार्ड नंबर 11 से अनुराग और वार्ड नंबर 16 से बबिता शर्मा ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं वार्ड नंबर 15 से प्रताप चंद ने आज़ाद उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र जमा करवाया।इस संबंध में एसडीएम धर्मशाला मोहित रत्न ने बताया कि नामांकन दाखिल करने का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि पहले दिन 7 उम्मीदवारों ने प्रक्रिया पूरी की। सुरक्षा के मद्देनज़र कोर्ट रूम के बाहर पुलिस की कड़ी व्यवस्था की गई है और अंदर उम्मीदवार के साथ केवल दो लोगों को ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।उन्होंने यह भी जानकारी दी कि उम्मीदवार आगामी दिनों में भी निर्धारित समय के भीतर अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं।
Chandrika
