संजीव महाजन,नूरपुर: प्रदेश में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे-वैसे चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों के बीच आपसी मुकाबला भी कड़ा होता जा रहा है। इसी के चलते कुछ इस तरह की घटनाएं की देखने के लिए मिल रही है जहां पर प्रत्याशियों के पोस्टर और झंडे फाड़े जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला नूरपुर में भी सामने आया है, जहां पर कुछ लोगों ने कांग्रेस प्रत्याशी अजय महाजन के पोस्टर और कांग्रेस के झंडे फाड़ डाले हैं।
इस मुद्दे पर कांग्रेस प्रत्याशी अजय महाजन ने कहा है कि नूरपुर में पिछले कुछ दिनों से हालात बिगड़ रहे हैं और यह बहुत ही शर्मनाक बात है। उन्होंने कहा की नूरपूर में पिछली रात कुछ शरारती तत्वों ने हमारे झंडे तोड़े है और पोस्टर फाड़े है। जब हमारे कार्यकर्ताओं ने उ लोगों रोका तो उन्होंने लड़ाई शुरू कर दी। मामले में उन लोगों के खिलाफ पुलिस मे एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है ।
अजय महाजन ने कहा की नूरपुर में इस तरह की पहले कोई ऐसी वारदातें नहीं हुआ करती थी। उन्होंने कहा कि चुनाव तो कुछ दिनों में हो खत्म हो जाएंगे पर हमें अपना संयम नहीं खोना चाहिए। वहीं अजय महाजन ने ओपीएस पर कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से कांग्रेस पर कसे तंज के जवाब में कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने खुद ही कर्मचारियों को कहा था कि उन्हें भी विधायकों की तरह पेंशन लेनी है तो उन्हें चुनाव लड़ना चाहिए तो अब उसका जबाव कर्मचारी ज़रूर और अवश्य देंगे ।
