राकेश,ऊना: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन का समय रह गया है। समय को देखते हुए चुनावों में उतरे सभी प्रत्याशियों ने अपना चुनावी प्रचार प्रसार की तेज कर दिया है। नुक्कड़ सभाओं के साथ ही डोर टू डोर प्रचार भी तेजी से चल रहा है और स्वयं उम्मीदवार घर-घर जाकर लोगों से अपने समर्थन में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। वहीं गगरेट विधानसभा में जहां भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजेश ठाकुर डोर टू डोर प्रचार कर मतदाताओं से संपर्क साध रहे हैं और मतदाताओं को भारतीय जनता पार्टी की उपलब्धियों से अवगत करवा उन्हें लुभाने का प्रयास कर रहे हैं। राजेश ठाकुर विधानसभा क्षेत्र की ऊपर नीचे की हर पगडंडी को नापते हुए मतदाताओं से मिल रहे हैं।
राजेश ठाकुर का दावा है कि कांग्रेस के पास गगरेट में कोई विषय कोई मुद्दा नहीं बचा है। उन्होंने गगरेट के साथ-साथ पूरे हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी के दोबारा जीत हासिल करने का भी दावा किया, जबकि ओ पी एस को कांग्रेस राज में ही बंद किए जाने का हवाला देते हुए इस पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से गंभीर चिंतन किए जाने की बात भी कही। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ने पूर्व कांग्रेस विधायक राकेश कालिया के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से भाजपा को हर स्तर पर लाभ मिलने का दावा किया। उन्होंने कालिया को ईमानदार नेता बताते हुए भाजपा में उनकी अहम भूमिका होने की भी बात कही।
