राकेश, ऊना: ऊना जिला में बल्क ड्रग पार्क के साथ ही अब उत्तर भारत का पहला उद्योग भी जल्दी बनकर तैयार होगा। हिमाचल प्रदेश के ग्रीन अमोनिया प्रोजेक्ट के लिए भी जिला ऊना ही चयनित हुआ हैं। ऊना के ठठल में प्रोजेक्ट के लिए भूमि चिह्नित की गई हैं। उद्योग विभाग की ओर से इसके लिए 18 एकड़ संबंधित कंपनी को जमीन उपलब्ध करवाई जाएगी। उद्योग विभाग और कंपनी प्रबंधन के बीच यहां 900 करोड़ रुपए की लागत से उद्योग को विकसित किया जाएगा। फिलहाल ठठल में ग्रीन अमोनिया प्रोजेक्ट के लिए 18 एकड़ भूमि को चिह्नित कर लिया गया हैं।
हिमाचल प्रदेश को हरित उर्जा राज्य बनाने की दिशा में जिला ऊना इस प्रोजेक्ट के माध्यम से बड़ी भूमिका अदा करेगा। ऊना में भी ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में कमी लाने और उर्वरकों की कीमतों में और कमी लाकर अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में सहयोग करेगा। उद्योग विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर अंशुल धीमान ने बताया की इस बड़े प्रोजेक्ट से जिला ऊना के ठठल और आसपास के क्षेत्र और जिला के युवाओं को यहां रोजगार के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष अवसर मिलेंगे।
उन्होंने कहा उतर भारत का यह पहला उद्योग ऊना जिला में स्थापित होगा जिसमें ग्रीन फ्यूल तैयार होगा। इसके लगने से ऊना जिला के 300 के करीब लोगों को रोजगार मिलेगा और उना जिला औद्योगिक दृष्टि से विश्व मानचित्र पर उभर कर सामने आएगा।
ऊना जिला में बल्क ड्रग पार्क के साथ ही अब उत्तर भारत का पहला उद्योग भी जल्दी बनकर तैयार होगा। हिमाचल प्रदेश के ग्रीन अमोनिया प्रोजेक्ट के लिए भी जिला ऊना ही चयनित हुआ हैं। ऊना के ठठल में प्रोजेक्ट के लिए भूमि चिह्नित की गई हैं। उद्योग विभाग की ओर से इसके लिए 18 एकड़ संबंधित कंपनी को जमीन उपलब्ध करवाई जाएगी। उद्योग विभाग और कंपनी प्रबंधन के बीच यहां 900 करोड़ रुपए की लागत से उद्योग को विकसित किया जाएगा। फिलहाल ठठल में ग्रीन अमोनिया प्रोजेक्ट के लिए 18 एकड़ भूमि को चिह्नित कर लिया गया हैं।