मंडी/परी शर्मा: हिमाचल प्रदेश के पढ़े-लिखे युवाओं को अब नौकरी के लिए प्रदेश से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। बीटेक और बीकॉम पासआउट युवाओं के लिए मंडी में ही रोजगार की सुविधा दी जा रही है। आउटलाइन सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने नई ब्रांच मंडी में खोली है। जिसमें बीटेक और बीकॉम पासआउट युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। आउटलाइन सिस्टमस कंपनी की चंडीगढ़, मोहाली, इंदौर कोलकता और हैदराबद में ऑफिस चल रहे है। जहां बहुत से लोगों को रोजगार दिया गया है।
कंपनी में कार्यरत युवा यूएस ग्राहकों को आईटी सर्विस और बैक ऑफिस की सर्विस देगेे। वही आउटलाइन सिस्टम कंपनी के निदेशक सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मंडी के कार्यालय में हिमाचल के ही युवाओं को रोजगार दिया जाएगा और अभी तक 25 युवाओं को रोजगार दिया गया है जो आज से कार्य करेगें। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में 75 और युवाओं को नौकरी दी जाएगी इच्छुक युवा नौकरी के लिए आवेदन कर सकता है। सुरेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि अगर सरकार की मदद मिलेगी तो एक हजार से 1500 युवाओं को रोजगार भविष्य में उपलब्ध करवाया जाएगा। कंपनी में कार्यरत युवाओं को हर सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
