By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पिछले 5 वर्षों में बिलासपुर के इस क्षेत्र की भी बदली तस्वीर और तकदीर: जीतराम कटवाल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > पिछले 5 वर्षों में बिलासपुर के इस क्षेत्र की भी बदली तस्वीर और तकदीर: जीतराम कटवाल
electionhimachalpolitical

पिछले 5 वर्षों में बिलासपुर के इस क्षेत्र की भी बदली तस्वीर और तकदीर: जीतराम कटवाल

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/11/02 at 10:12 AM
Share

बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: झंडूता से भाजपा प्रत्याशी जीतराम कटवाल ने कहा कि भाजपा के लिए राजनीति जनसेवा का माध्यम है। देश और प्रदेश का विकास उसका हमेशा पहला लक्ष्य रहा है। इसी पार्टी के सिपाही के नाते उन्होंने भी झंडूता विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 2017 के चुनाव में लोगों से किया गया लगभग हर वादा निभाया गया है। भाजपा पिछले 5 वर्षों में करवाए गए विकास को मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ रही है और उसे लोगों को भरपूर समर्थन मिल रहा है।

जनसंपर्क अभियान के तहत मंगलवार को जीतराम कटवाल ने टिहरी, झुंझणू, ढोलग, बुहाड़, कोट, मल्होट, खरली, धणी, धनौला, ससोटा, गाह और डूडियां में चुनावी सभाओं के माध्यम से लोगों से संपर्क साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार की बदौलत हर क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। बिलासपुर जिला का पिछड़ा क्षेत्र कोटधार झंडूता विधानसभा क्षेत्र में ही है। पिछले 5 वर्षों में इस क्षेत्र की भी तस्वीर और तकदीर बदली है। पूरे क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया गया है। कई सड़कें अपग्रेड की गई हैं। हिमाचल की सबसे बड़ी पेयजल योजना की सौगात इसी विधानसभा क्षेत्र को मिली है, जिसे अगले कई सालों की जरूरत के आधार पर बनाया गया है।

कांग्रेस पर तंज कसते हुए जीतराम कटवाल ने कहा कि यह पार्टी केवल निजी विकास में विश्वास रखती है। जब भी उसके लोगों को विधायक या सांसद बनने का मौका मिलता है, क्षेत्र का विकास करवाने और लोगों के प्रति जिम्मेदारी निभाने के बजाए वे अपनी जेबें भरने में जुट जाते हैं। चुनावी बेला में वे लोगों को तरह-तरह के झांसे देकर गुमराह करने का प्रयास करते हैं। इन दिनों भी महिलाओं से फाॅर्म भरवाकर उन्हें प्रतिमाह 1500-1500 रुपए देने का प्रलोभन दिया जा रहा है, लेकिन समझदार और जागरूक जनता उनके बहकावे में आने वाली नहीं है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की तरह हिमाचल में भी इस बार रिवाज बदलना तय है। लोग फिर से भाजपा की सरकार बनाने का इरादा कर चुके हैं। डूडियां पंचायत में चुनावी सभा के दौरान 10 परिवार कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। जीतराम कटवाल ने भगवा पटके पहनाकर उनका स्वागत किया।

TAGGED: Bilaspur, Jeetram Katwal
admin November 2, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article अब बीटेक और बीकॉम युवाओं को नौकरी के लिए नहीं जाना पड़ेगा हिमाचल से बाहर
Next Article नयना देवी से कांग्रेस विधायक ने अपनी निधि के पैसे का किया दुरुपयोग: रणधीर शर्मा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बारिश में भी नहीं थमी आस्था: चिंतपूर्णी मंदिर में भक्तों की भीड़, बाजार में सन्नाटा

Ago

बिलासपुर में तूफान-बारिश का कहर, पेड़ गिरने से कई रास्ते बंद

Ago

ऊना में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों के चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Ago

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?