नालागढ़ :जगत सिंह (TSN)- मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने अर्की विधानसभा के तहत बायला पंचायत का एक दिवसीय दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बायला पंचायत में 23. 11 लाख से निर्मित पशु औषधालय का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया।उन्होंने कहा है कि इस पशु औषधालय से क्षेत्र के किसानों को बड़ा फायदा मिलेगा और किसानों को पशुओं के इलाज के लिए अब बाहरी क्षेत्र का दौरा नहीं करना पड़ेगा।
इस मौके पर संजय अवस्थी ने लोगों की समस्याओं को सुना और जल्द निपटाने का आश्वासन दिया। इसके उपरांत मुख्य स्वास्थ्य सचिव ने राजकीय उच्च विद्यालय बायला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और बच्चों को पुरस्कृत किया और स्कूली बच्चों ने रंगारंग संस्कृत कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसकी मुख्य अतिथि ने जोरदार प्रशंसा की। इस मौके पर मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने कहा है कि सीएम सुखविंदर सिंह द्वारा एक नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है कि बहुत जल्द अब सरकारी हर स्कूल में इंग्लिश मीडियम की पढ़ाई को भी शुरू कर दिया जाएगा। जिससे बच्चों को अब प्राइवेट स्कूलों का रुख नहीं करना पड़ेगा और उन्हें सरकारी स्कूलों में ही इंग्लिश मीडियम की सभी पुस्तकें उपलब्ध होगी और इंग्लिश मीडियम में ही उन्हें पढ़ाई करवाई जाएगी।
