By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: अब ब्लड सैंपल नही, यह डिवाइस सांस से बताएगा शुगर है या नहीं
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > अब ब्लड सैंपल नही, यह डिवाइस सांस से बताएगा शुगर है या नहीं
himachalNews

अब ब्लड सैंपल नही, यह डिवाइस सांस से बताएगा शुगर है या नहीं

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/03/05 at 10:53 PM
Share

मंडी : धर्मवीर ( TSN)-भारत में शुगर यानी मधुमेह को जांचने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सबसे अच्छी डिवाइस ग्लूकोमीटर मानी जाती है। जिसमें खून के सैंपल से चंद सेकेंड में शुगर की जांच हो जाती है। आने वाले समय में शुगर की जांच के लिए अब खून के सैंपल की भी आवश्यकता नहीं होगी। आईआईटी मंडी के शोधकर्ताओं ने एक ऐसी डिवाइस तैयार की है जिसमें गुब्बारे में सांस भरकर शुगर की जांच संभव हो सकेगी।

शोधकर्ताओं द्वारा अभी तक इस डिवाइस से लिए गए सैंपल के बेहतर परिणाम सामने आए हैं। इस डिवाइस का नाम नॉन इनवेसिव ग्लूकोमीटर है। शोधकर्ताओं के अनुसार व्यक्ति को शरीर में शुगर होने का उस समय पता चलता है, जब वह अपने खून की जांच करवाता है। लेकिन इस डिवाइस के माध्यम से व्यक्ति बिना खून की जांच से अपनी शुगर की जानकारी प्राप्त कर सकता है। शोधकर्ताओं की इस टीम में सीनियर प्रोजेक्ट साइंटिस्ट डॉ. ऋतु खोसला, शोध प्रमुख डॉ. वरुण के साथ रितिक शर्मा, यशवंत राणा, स्वाति शर्मा, वेदांत रस्तोगी, शिवानी शर्मा छात्र-छात्राएं भी शामिल हैं। इस डिवाइस में मल्टी सेंसर लगाए गए हैं जो खून में शुगर का पता लगाने में सक्षम है। डिवाइस में ब्लड प्रेशर, ब्लड ऑक्सीजन लेवल, लिंग और उम्र इत्त्यादि डालता होता है, जिसे मोबाइल ऐप से जोड़ा गया है। जिसके बाद सेंसर की मदद से यह डिवाइस व्यक्ति की शुगर की पहचान करता है। साथ ही खून में शुगर की मात्रा कितनी है इसके बारे में भी बताता है।

इस डिवाइस में परिणाम गलत होने की संभावना मात्र एक प्रतिशत

ऋतु खोसला ने बताया कि हिमाचल जैसे पहाड़ी प्रदेश में जहां मेडिकल सुविधाओं का अभाव है वहां पर यह डिवाइस कारगर साबित हो सकती है। लेकिन इसे किसी विशेषज्ञ चिकित्सक के परामर्श पर नहीं बनाया गया है। फिलहाल यह डिवाइस बेहतर रिजल्ट दें रही है और इस डिवाइस की सफलता को जांचने के लिए एम्स बिलासपुर के सहयोग से 492 रोगियों के सांस के सैंपल लिए गए थे। जिसमें इस डिवाइस के बेहतर परिणाम सामने आए हैं।सीनियर प्रोजेक्ट साइंटिस्ट ऋतु खोसला ने का दावा है कि इस डिवाइस के परिणाम में मात्र एक प्रतिशत गलती होने की संभावना है। जबकि ग्लूकोमीटर में सैंपल में परिणाम गलत होने की संभावना 5 प्रतिशत है। इस डिवाइस के माध्यम से अभी तक 560 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि मल्टी सेंसर होने के नाते यह डिवाइस 16 हजार तक उपलब्ध हो सकेगी। जिससे आने वाले समय में सभी लोगों को इसका फायदा मिलेगा।

हार्ट अटैक के पूर्वानुमान के लिए इस डिवाइस में जोड़े जा रहे हैं कुछ और सेंसर

इस डिवाइस में 8 से 10 सेंसर इस्तेमाल किए गए हैं, जो बेहतर रिजल्ट देने में सक्षम हैं। इस डिवाइस के भविष्य में और बेहतर परिणामों के लिए वे और डाटा एकत्रित कर रहें हैं। इसके साथ ही इस डिवाइस को और छोटा बनाने का प्रयास किया जा रहा है। एम्स बिलासपुर के सहयोग से अभी और सैंपल एकत्रित किए जा रहे हैं। जिसमें अन्य घातक बीमारियों जैसे हार्ट अटैक का पूर्वानुमान लगाने के लिए इस डिवाइस में और सेंसर भी जोड़े जा रहे हैं। जिनपर इन दिनों शोध जारी है और यदि वह सेंसर इस डिवाइस में बेहतर रिजल्ट देने में सक्षम होंते हैं तो पहले ही हार्ट अटैक का भी पता चल पायेगा।

TAGGED: Mandi IIT researchers
Chandrika March 5, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सोलन में शास्त्र सरंक्षण संघ का धरना प्रदर्शन, बोले..शास्त्री पदों के लिए BA और MA छात्रों को शामिल करना गलत
Next Article लोकसभा चुनावों के लिए हिमाचल जनता पार्टी ने ठोकी ताल, मंडी से किया चुनाव लड़ने का ऐलान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?