नाहन/देवेन्द्र कुमार: मुख्य सचिव के निर्देशों के बाद सिरमौर जिला प्रशासन बर्फबारी से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। मुख्य सचिव ने 26 नवम्बर को वर्चुवली बैठक के दौरान तैयारियां को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए थे। सिरमौर जिला के कई ऐसे इलाके हैं, जहां दिसंबर के पहले सप्ताह में ही बर्फबारी का दौर शुरू हो जाता है। जिला के ऊपरी इलाकों में फरवरी माह तक बर्फ़बारी का क्रम लगातार जारी रहता है। जिस कारण जहां कई कई दिनों तक सड़के बंद रहती है वही बिजली व पानी की समस्या भी खड़ी हो जाती है।
डीसी बोले जल्द प्रशासनिक अधिकारी देंगे रिपोर्ट
डीसी सिरमौर राम कुमार गौतम ने बताया कि मुख्य सचिव के निर्देशों के बाद विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यता लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग व बिजली बोर्ड के अधिकारियों को जल्द तैयारियां पूरी करने के निर्देश जारी किये गए है। लोक निर्माण विभाग को हिदायत दी गई है कि पर्याप्त मात्रा में है। ऐसे स्थानों पर जेसीबी मशीनें तैनात करें, जहां बर्फबारी से अक्सर सड़कें बंद हो जाती है। वही जलशक्ति महकमे को पेयजल समस्या से निपटने वह बिजली महकमे को भी सभी तैयारियां दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि आगामी 3 दिसंबर को जिला के यह महकमे अपनी तैयारियों को लेकर अपनी रिपोर्ट भी प्रशासन को देंगे।
