बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – जिला बिलासपुर में अब जल्द ही एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर के कम्यूनिटी सर्विस सेंटर की सुविधा भी मिलेगी। इसके लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से 87 डिपोधारकों को अधिकृत कर दिया गया है। वहीं, 15 डिपोधारक रसोई गैस सिलेंडर भी बेचेंगे।
बाकायदा इन डिपोधारकों को ट्रेनिंग भी दी गई है। बताया जा रहा है कि इन डिपोधारकों की ओर से खाद्य आपूर्ति विभाग के पास आवेदन किया हुआ था। जिसके चलते विभाग की ओर से इन डिपोधारकों को यह अनुमति प्रदान की गई है। खास बात है कि इन डिपोधारकों को कम्यूनिटी सर्विस सेंटर के अलावा रसोई गैस सिलेंडर बेचने पर लाभ भी अर्जित होगा। इसके चलते इन डिपोधारकों को जहां लाभ होगा। वहीं, दूसरी ओर लोगों को अब स्थानीय स्तर पर ही रसाई गैस सिलेंडर मिलने के साथ ही कम्यूनिटी सर्विस सेंटर की सुविधा भी मिलेगी। बहराहल, खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से शुरू की गई इस योजना के तहत लोगों को लाभ मिलेगा।
