राहुल चावला, धर्मशाला: पूर्व शहरी विकास मंत्री और धर्मशाला विधानसभा से विधायक सुधीर शर्मा के आवासीय परिसर में आधा घंटा संदिग्ध ड्रोन उड़ने का मामला सामने आया हैं। विधायक ने उनकी सुरक्षा में सेंधमारी और किसी बड़ी साजिश का आरोप लगाकर इसकी शिकायत कांगड़ा पुलिस से की हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुटी चुकी है और पता लगाया जा रहा है कि यह ड्रोन किसने उड़ाया हैं।
पुलिस अधीक्षक कांगड़ा को सौंपे शिकायत पत्र में सुधीर शर्मा ने बताया कि बुधवार शाम 6:30 से 7:00 के बीच उनके रक्कड़ स्थित आवासीय परिसर में एक संदिग्ध ड्रोन को उड़ता हुआ देखा गया। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुधीर शर्मा ने अपने शिकायत पत्र में कहा कि यह उनकी सुरक्षा और निजता में सेंधमारी जैसा हैं। इस तरह ड्रोन से वीडियो रिकॉर्ड किया जाना मेरे खिलाफ किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उनके घर के आसपास के क्षेत्र की गंभीरता के साथ छानबीन की जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोका जा सके।
पुलिस अधीक्षक कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि विधायक सुधीर शर्मा ने उनके आवासीय परिसर में एक संदिग्ध ड्रोन उड़ने की शिकायत दर्ज करवाई हैं। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलते ही पुलिस की तरफ से मामले की गहराई से जांच की जा रही हैं। मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने गुरुवार सुबह सुधीर शर्मा के घर जाकर जांच शुरू कर दी हैं। पुलिस ने सुधीर शर्मा से मामले को लेकर बातचीत की और जानकारी जुटाने के प्रयास किया जा रहा हैं।
