अरविंदर सिंह,हमीरपुर: जिले के लोगों को अब छोटे-मोटे इलाज के लिए अपना दिन बर्बाद करके अस्पताल तक नहीं दौड़ना पड़ेगा उन्हें घर द्वार के नजदीक ही टेस्ट और इलाज करवाने की सुविधा मिलेगी। इतना ही नहीं उन्हें वहां मौके पर ही दवाइयां भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग हमीरपुर ने इसे लेकर एक नई मुहिम शुरू की हैं। स्वास्थ्य विभाग आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार को सीएमओ हमीरपुर डॉक्टर आर.के अग्निहोत्री ने किया। इस अवसर पर उनके साथ बीएमओ के.के शर्मा, जिला स्वास्थ्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनील सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।
ज़िला हमीरपुर स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुरू मुहिम के तहत हर ब्लॉक में गांव स्तर पर छोटे-छोटे स्वास्थ्य मेले आयोजित करके लोगों के टेस्ट कर उनकी बीमारियों को जांचने का काम किया जाएगा । हमीरपुर जिला के नादौन उपमंडल के ज़ोलसप्पड़ में आयोजित इस कैंप के दौरान मेडिकल स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम ने आए हुए रोगियों की जांच की। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों को अपना बीपी शुगर और दूसरे कई तरह के टेस्ट भी निशुल्क करवाए। इन टेस्ट को करवाने के लिए लोगों को या तो जिला अस्पताल तक जाना पड़ता था या फिर सीएचसी में और कई बार लोगों को पैसे काट कर के निजी लैब में टेस्ट करवाने पड़ते थे लेकिन अब उन्हें इनकी सुविधा घर के नजदीक मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लोगों को गांव में फ्री इलाज की सुविधा देगा।
सीएमओ डॉक्टर आर.के अग्निहोत्री ने बताया कि विभाग ने स्वास्थ्य विभाग आपके द्वार कार्यक्रम शुरू किया हैं। फील्डस्तर पर इस तरह के मेले हर पंचायत स्तर पर लगाने की योजना हैं। यहां ना केवल विभाग द्वारा अलग-अलग बीमारियों को लेकर टेस्ट किए जाएंगे बल्कि लोगों को दवाइयां भी मौके पर उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों की दौड़ बड़े अस्पताल तक जाने की बच जाएगी अगर किसी को बड़े इलाज की जरूरत है तो फिर उसे आगे रेफर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ब्लॉक अधिकारी को निर्देश दिए गए कि 10 सप्ताह में कम से कम 2 दिन इस तरह के मेले आयोजित करें जिसमें बीमारियों की प्रॉपर ढंग से विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओर से स्क्रीनिंग की जाए। इसका आम लोगों को बहुत ज्यादा फायदा मिलेगा और लोग भी इस तरह के मेले में आकर अपने टेस्ट करवाएं ।
