नाहन/देवेन्द्र कुमार: सिरमौर जिला में डेंगू की स्थिति नियंत्रण में है। जिला में लगातार डेंगू के मामले सामने आ रहे थे और यह आंकड़ा 700 के पार पहुंच गया था। नाहन में मीडिया से बात करते हुए जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय पाठक ने बताया कि डेंगू की स्थिति में बदलते मौसम के साथ लगातार सुधार हो रहा है।
उन्होंने कहा कि जिला में डेंगू के करीब 700 मामले सामने आ चुके है, मगर अब स्थिति नियंत्रण में है। मौजूदा समय मे अब प्रतिदिन 1 से 2 मामले सामने आ रहे हैं जबकि पहले यह आंकड़ा अधिक था। विभाग द्वारा एहतियात के तौर पर अभी भी फॉगिंग का कार्य करवाया जा रहा है।
सीएमओ ने बताया कि विभाग द्वारा नाहन व पांवटा साहिब में नगर परिषद के सहयोग से फॉगिंग करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि बदलते मौसम के साथ साथ डेंगू का मच्छर भी खत्म हो रहा है।
