संजीव महाजन,नूरपुर: नूरपुर सिविल अस्पताल में स्टाफ़ ने स्नेक बाईट के केस से निपटने के लिए कमर कस ली हैं। अस्पताल के एसएमओ डॉ. जसवंत सिंह ने कहा कि अस्पताल में स्नेक बाईट के इंजेक्शन हमेशा रहते हैं और आपातकालीन में स्टाफ,डॉक्सटर्स, नर्स हमेशा काम पर रहते हैं।
उन्होंने बताया कि अगर कोई ज्यादा ही खतरनाक केस हो तो यहां से रैफर किया जाता हैं। उन्होंने कहा की बरसात के दिनों में जमीन में पानी भर जाता हैं हमें अपने आसपास सफाई रखनी चाहिए। घरों के अंदर भी सफाई व ध्यान रखें और ध्यान रखें कि कहीं घर में कोई ऐसी चीज ना बैठी हो। सांप काटने पर उसे तुरंत व्यक्ति को अस्पताल में पहुंचा दें और किसी अन्य तरह का इलाज़ घर पर न करें।
