मंडी : धर्मवीर -चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर पंडोह के साथ लगते स्योगी में बीबीएमबी के सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के पास एक तेज रफ्तार बाईक नीजि बस से भिड़ गई। इस हादसे में बाईक सवार दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कालेज नेरचौक में भर्ती करवाया गया है।
दोनों युवक नेरचौक मेडिकल कालेज में भर्ती
मिली जानकारी के अनुसार मंडी से कुल्लू जा रही गुलेरिया बस नंबर एचपी 65 5949 के साथ पंडोह से मंडी की तरफ जा रही बाईक नंबर एचपी 33 एफ 4870 की भिडंत हो गई। इस घटना में बाईक को चला रहे अनिल पुत्र भीम सिंह गांव त्रयाम्बला और पिछली सीट पर सवार रोहन पुल धर्मपाल निवासी पंडोह को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद दोनों घायल युवकों को सबसे पहले जोनल हास्पिटल मंडी ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें मेडिकल कालेज नेरचौक रैफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलने के उपरांत पंडोह चौकी की टीम ने मौके पर पहुंच कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
सदर थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसा बाइक सवार युवक की लापरवाही से सामने आया है। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बाईक सवार युवक के खिलाफ तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने को लेकर धारा 279 और 337 के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले में आगामी कार्यवाही जारी है।
