संजीव महाजन,नूरपुर: प्रदेश में नशे का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है वहीं पुलिस भी इस नशे को खत्म करने के लिए अपनी मुहिम छेड़े हुए हैं पुलिस को लगातार सफलता भी अपनी इस मुहिम के तहत मिल रही हैं। नशे के खात्मे के लिए पुलिस जिला नूरपुर में चलाई गई अपनी मुहिम के तहत नारकोटिक्स की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी हैं। यहां टीम ने एक व्यक्ति के घर से 14.59 ग्राम चिट्ठ बरामद किया हैं।
नूरपुर के ज्वाली उपमंडल वसंतपुर गांव में नारकोटिक्स टीम नूरपुर ने गुप्त सूचना के आधार पर अमन कुमार, पुत्र अजय कुमार निवासी बसंतपुर के घर पर छापेमारी की । इस दौरान टीम ने घर से 14.59 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता हासिल की हैं। इस बारे में पुलिस थाना ज्वाली में अमन कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही हैं।
एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने पु्ष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने अमन कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया हैं और आगे कि कार्रवाई अमल में लाई जा रही हैं।
