राकेश,ऊना: घरों के ताले तोड़कर अक्सर चोरी को अंजाम देने वाले मामले तो आपने बहुत देखें और सुने होंगे लेकिन जिला ऊना के बहडाला में चोरों ने फिल्मी स्टाइल से चोरी की घटना को अंजाम दिया हैं। यहां अज्ञात नाकाबपोशो ने फिल्मी स्टाइल में परिवार को बंधक बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से गहनों समेत अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए हैं।
परिजनों के मुताबिक देर रात चार अज्ञात लोग उनके घर में पुलिस कर्मचारी बनकर दाखिल होते हैं और घर में ड्रग्स होने की बात कह कर तलाशी लिए जाने की बात कहते हैं। परिजनों की ओर से जब उनसे देर रात तलाशी को लेकर बातचीत की और पहचान पत्र दिखाए जाने की मांग की तो वह परिवार के सदस्यों को एक घर में ले गए और वहां पर बंधक बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शातिरों ने महिला के पहने हुए गहने तक भी उतार लिए, साथ ही घर में रखे कैश, एटीएम व जरूरी डॉक्यूमेंट, मोबाइल फोन व अन्य समान पर हाथ साफ कर वहां से रफू चक्कर हो गए।
चोर इतने शातिर थे कि उन्होंने चोरी की घटना को अंजाम देने के साथ ही घर में लगे सीसीटीवी कैमरा को भी तोड़ दिया। उसकी डीवीआर भी चोर अपने साथ ले गए जिससे पुलिस ने पकड़ने में कामयाब ना हो सके। परिजनों ने किसी तरह इसकी सूचना अपने पड़ोसी को दी जिसके बाद यह सूचना पुलिस को दी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक शातिर वहां से रफूचक्कर हो चुके थे। परिजनों के मुताबिक चोरी को वारदात को अंजाम देने वाले लोग यह कह रहे थे कि वह आपको नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। घर की तलाशी लेंगे और चले जाएंगे,लेकिन उन्होंने घर में रखे कीमती सामान गहने और जरूरी डॉक्यूमेंट यहां तक कि आधार कार्ड,पैन कार्ड और मोबाइल भी चोरी कर लिए। वारदात होने के बाद से परिवार काफी सदमे में हैं। उन्होंने पुलिस से इस पूरे मामले में आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की हैं। जिस वक्त चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया उस वक्त घर में मां और बेटी ही मौजूद थे।
चोरी की वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। एडिशनल एसपी संजीव भाटिया भी टीम सहित वारदात वाले घर पहुंचे। एडिशनल एसपी संजीव भाटिया ने बताया की अज्ञात लोगों ने घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है और घर में लगे सीसीटीवी कैमरा को भी तोड़ा गया हैं। अज्ञात लोग ने गहने, कैश व जरूरी कागजात अपने साथ ले गए हैं। उन्होंने कहा है कि मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से जल्द आरोपियों को पकड़े जाने का दावा उन्होंने किया हैं चोरी की वारदात को फिल्मी स्टाइल में अंजाम देने का शायद जिला ऊना में यह पहला मामला हैं पुलिस दावा कर रही है कि वारदात को अंजाम देने वाले शतिरों को जल्द पकड़ कर सलाखों के पीछे किया जाएगा।
